आपकी नज़रों ने समझा, प्यार के काबिल मुझे ।।
दिल की ऐ धड़कन ठहर जा, मिल गई मंज़िल मुझे ।
जी हमें मंजूर है, आपका ये फैसला ।।
कह रही है हर नज़र, बंदा परवर शुक्रिया ।
हंस के अपनी जिंदगी में, कर लिया शामिल मुझे ।।
पड़ गई दिल पर मेरे, आपकी परछाइयाँ ।।
हर तरफ बजने लगीं, सैकड़ों शहनाइयाँ ।
दो जहान की आज खुशियां हो गई हासिल मुझे ।
आपकी मंज़िल हूँ मैं, मेरी मंज़िल आप है ।।
क्यों मैं तूफा से डरूँ, मेरा साहिल आप है ।।
कोई तूफानों से कहदे, मिल गया साहिल मुझे ।
