ओ मेरे प्रभु ।।
दुनिया के पालनहार हो तुम,
दीन दुखियों के आधार हो तुम ।।
मेरा जीवन मेरे मोहन,
बिन तेरी कृपा किस काम का है ।
जो तेरी कृपा से चमक रहा ।
ये असर तुम्हारे नाम का है ।
जीवन भर साथ रहे अपना,
इस जीवन की पतवार हो तुम ।
दीन दुखियों के आधार हो तुम ।
दुनिया के पालनहार हो तुम ।
ओ मेरे प्रभु ।।
